अमर सिंह चमकीला
- फोटो : social media
देखा जाए तो उनके सितारे इस शादी के बाद ही चमक उठे, क्योंकि शादी के कुछ ही साल में उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड कर लिए, और साथ ही साथ वह कनाडा, यूएस, दुबई, और बहरीन जैसे देशों में भी लाइव परफॉर्मेंस देकर आए। उनका करियर चमक उठा, जिसके चलते उन्होंने लोगों की शादियों में भी परफॉर्मेंस देना शुरु कर दिया। उस समय में वह 4000 रुपये लिया करते थे। पंजाब में अकसर उनकी परफॉर्मेंस अखाड़ों में हुआ करती थीं, जहां वह अपने लिखे गानों को रिकॉर्ड करने से पहले लोगों को सुनाया करते थे। इसके अलावा वह उस समय दूसरे सिंगर्स के लिए गाने भी लिखते थे, जिनमे कुछ सुरेंद्र शिंदा, जगमोहन कौर और केएस कूनर जैसे नाम शामिल हैं।