फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल के करियर में इस एक्टर ने दी सिर्फ 8 हिट फिल्में, अब बोले- 'करण जौहर की पार्टियों में जाने...'

Sat, 14 Dec 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan johar, Akshaye Khanna - फोटो : Twitter

फिल्म 'ताल' और 'हमराज' से पॉपुलर होने वाले अक्षय खन्ना अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। और जिसमें नजर आते हैं वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती। अक्षय पॉपुलर स्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय जल्द ही 'सब कुशल मंगल' में नजर आने वाले हैं। इस बीच अक्षय खन्ना का एक इंटरव्यू सामने आया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media

इस इंटरव्यू में अक्षय ने करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर कई सारी बातें की हैं। अक्षय ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा है कि बॉलीवुड में काम करण जौहर की पार्टियों में जाने से नहीं मिलता।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने कहा- मैं सालों से यह सुन रहा हूं कि बॉलीवुड में लगातार काम करते हुए टिके रहने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोगों की पार्टियों में जाना और मेल-जोल करना जरूरी होता है, यह बात मुझे बिल्कुल भी समझ में नहीं आती है। मान लीजिए कि मैं करण जौहर की 10 पार्टियों में जाऊं, तो क्या यह बात पक्की है कि करण मुझे अपनी अगली फिल्म में कास्ट करेंगे, शायद नहीं, आप बताइए।

4 of 5
akshaye khanna

उन्होंने आगे कहा- मुझे तो नहीं लगता, यदि कोई मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाए बैठा है और मैं सिर्फ करण जौहर की पार्टी में न जाऊं तो वह मुझे कास्ट नहीं करेंगे, ऐसा थोड़ी न होता है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि पार्टियों में जाना जरूरी है, लेकिन मुझे नहीं लगता। मुझे यह बात झूठ लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshaye Khanna
अक्षय ने अपने करयिर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। फ्लॉप फिल्म से शुरुआत करने वाले अक्षय ने अपने करियर में सिर्फ 8 हिट फिल्में दीं। इनमें 'दिल चाहता है', 'ताल', 'हमराज' और 'हंगामा' जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय खन्ना का नाम उन एक्टर्स में शामिल है जो अच्छे हीरो के साथ अच्छे विलेन भी हैं। अक्षय ने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया और हीरो से ज्यादा तारीफ बटोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें