फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ रवाना हुए खिलाड़ी कुमार, एयरपोर्ट पर आए नजर

Tue, 24 Dec 2024 07:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2024 के खत्म होने के करीब आते ही सेलिब्रिटीज अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। साल 2025 के स्वागत के लिए सेलेब्स अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार को आज अपने परिवार के साथ रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में चल रहे है हैं। फिल्म की शूटिंग लगातार जाती है। खिलाड़ी कुमार बॉक्स ऑफिस पर एक हिट देने के लिए बीते काफी समय से कोशिशों में लगे हुए हैं। हालांकि, इतनी जद्दोजहद के बाद भी अभिनेता फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में असफल हो रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ हुए रवाना
2024 के खत्म होने के करीब आते ही सेलिब्रिटीज अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। साल 2025 के स्वागत के लिए सेलेब्स अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार को आज अपने परिवार के साथ रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। फैंस भी अभिनेता के डेस्टिनेशन का अंदाजा लगा रहे हैं।

Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन और सरकार से मिल रहा सपोर्ट', पीड़ित बच्चे के पिता ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कैजुअल लुक में कूल लगे अक्षय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार डेनिम के साथ ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। मीडिया को देखते हुए ही उन्होंने हाथ हिलाया। इसके साथ ही अभिनेता सिक्योरिटी में अपना टिकट भी चेक करा रहे थे। अभिनेता के पीछे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे भी नजर आए। उन्होंने भी मीडिया को पोज दिया और फिर टिकट चेक कराकर अंदर की तरफ चले गए।

Nushrratt Bharuccha: एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने मनाया बच्चों के साथ क्रिसमस, किया डांस-दिए प्यारे गिफ्ट्स

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
सोशल मीडिया पर साझा करते हैं तस्वीरें
बता दें कि हर साल अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टी पर जाते हैं। अभिनेता अपने वेकेशन की फोटोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
 'भूत बंगला' का जारी हुआ पोस्टर
मालूम हो कि हाल ही में मेकर्स ने 'भूत बंग्ला' का एक और दिलचस्प पोस्टर जारी किया और अपने फैंस का भी उत्साह बढ़ा दिया है। अक्षय कुमार ने घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया है। फिल्म 2 अप्रैल, 2026 में रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें