फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को किया ट्रोल, सबके सामने कर दी बोलती बंद

Tue, 10 Aug 2021 11:47 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा - फोटो : Instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा अक्सर अपने शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी हंसी मजाक करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसके चलते उन्हें अक्षय कुमार से ट्रोल होना पड़ा। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - "सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म bell bottom के लिए मुझसे आशीर्वाद लेते हुए।" इस तस्वीर में अक्षय कुमार किसी वजह से कपिल शर्मा के घुटनों को छूते हुए दिख रहे हैं। कपिल शर्मा का ये मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

अक्षय ने सिखाया सबक
इसके कुछ समय बाद ही अक्षय कुमार ने कमेंट सेक्शन में उनको ट्रोल करते हुए लिखा - "मैं अक्षय कुमार कपिल शर्मा के घुटनों में पड़ी बुद्धि को ढूंढ रहा हूं।" अक्षय कुमार के इस मजाक ने दोनों के फैंस को बहस करने का एक नया टॉपिक दे दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों की ये मजाकिया गुफ्तगू लोगों को खूब पसंद आ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapil sharma
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेल बॉटम इसी साल रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन में वो व्यस्त हैं। कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार किसी वजह से उनके घुटने को छूते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने मजाक भरे अंदाज में अक्षय कुमार को ट्रोल करने की कोशिश की, पर पासा उल्टा पड़ गया। 

देखिए तस्वीर
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
पिछले ही हफ्ते कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म बेल बॉटम के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इस पर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई करते हुए लिखा - "जैसे ही पता चला कि शो पर आ रहा हूं बेस्ट विशेज भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं।"

4 of 5
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा - फोटो : social media
अक्षय कुमार और कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर एक दूसरे की काफी खिंचाई करते दिखते हैं। दोनों का ये मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। दोनों की मजाकिया केमिस्ट्री लोगों को हंसाने का काम करती है। कई बार ये दोनों बड़े-बड़े इवेंट्स में एक दूसरे को मजाक भरे अंदाज में ट्रोल करने की भी कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapil sharma
कपिल शर्मा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उनके शो का नया सीजन आने वाला है। इस शो में कॉमेडियन अभिषेक, कीकू शारदा, भारती सिंह, अर्चना पूरन सिंह दिखेंगी। शो के इस नए सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें