बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' सोमवार शाम में रिलीज हुई है। फिल्म को शुरुआत से ही विवादों का सामना करना पड़ा। कभी फिल्म में अक्षय के नाम को लेकर तो कभी फिल्म के ही नाम को लेकर। विवादों के चक्कर में पहले तो फिल्म का नाम बदला गया। बता दें कि पहले फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' था जिसे विवाद के बाद बदलकर 'लक्ष्मी' रखा गया। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इस इसे अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है।