'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एएनआई से अक्षय कुमार ने कही दिल की बात
दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को हाल ही में आयकर विभाग ने देश के "उच्चतम करदाता" के रूप में सम्मानित किया गया था। अब बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने हाईएस्ट टैक्सपेयर बनने पर खुशी जाहिर की है। अभिनेता ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि आयकर विभाग सभी चीजों को ध्यान में रखता है और लोगों को श्रेय देता है। साथ ही, यह सोचकर भी सुकून मिलता है कि जो भी आप इस देश में रहकर कमा रहे हो, आप उसे देश को वापस दे रहे हो। यह सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है।"