जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आज से करीब आठ साल पहले आई फिल्म 'एक विलेन' का ये सीक्वल है। एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 'एक विलेन रिटर्न' को कुछ खास रिव्यू तो नहीं मिले थे, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया। इस फिल्म को लेकर उम्मीदें लगाई जा रही थीं, कि 'एक विलेन रिटर्न' भी सुपरहिट साबित होगी। लेकिन वीकएंड के बाद सोमवार और मंगलवार के आंकड़े देखकर ऐसी उम्मीद नहीं लग रही है।