कोरोना वायरस ने कई बॉलीवुड और टीवी के सितारों को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि अनलॉक के बीच धीरे- धीरे शूटिंग की भी शुरुआत हो गई है। कई कलाकारों को डबिंग सहित फिल्म और टीवी शोज से जुड़े अन्य कामों के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया है। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार को स्पॉट किया गया, जब वो एहतियात नहीं बरतने पर फोटोग्राफर पर नाराज होते हुए दिखे।