बॉलीवुड फिल्मों में वह दौर कबका बित गया जब हीरो और हीरोइन को मजबूत कहानी के साथ सिर्फ दमदार अभिनय करना होता था। काफी लंबे समय से पर्दे पर अब एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज रहा है। अब सितारे सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करते बल्कि जबरदस्त एक्शन भी करते हैं और फैंस को उनका यह स्टाइल पसंद आता है। सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइनें भी अब ऐसी फिल्में कर रही हैं जिसमें उन्हें ग्लैमर नहीं बल्कि एक्शन दिखाने का मौका मिले। वहीं अब बहुत से सितारे बॉडी डबल्स का भी इस्तेमाल नहीं करते बल्कि खुद स्टंट करने में यकीन करते हैं।
जब शूटिंग के दौरान इन सितारों को लगी चोट
ऐसे में स्टंट के दौरान एक्टर्स को पूरी तरह से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाती है लेकिन इसके बाद भी कई बार सितारे बुरी तरह घायल हो जाते हैं। कई बार तो फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसे ऐसे हादसे हुए हैं कि सितारों की जान जाते बची है और उन्हें लंबा समय अस्पताल में रहना पड़ा है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में।