अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि साल 2022 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं रहा है। इस साल अभिनेता की अभी तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से एक 'कठपुतली' ओटीटी पर आई है। 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी, लेकिन ओटीटी पर आई सस्पेंस-थ्रिलर 'कठपुतली' को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।