फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: फ्लॉप हो रहीं फिल्मों से परेशान हुए अक्षय कुमार? फीस कम करने को लेकर कही यह बात

Sun, 13 Nov 2022 12:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' हैं, जिन्होंने एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन बीते कुछ महीने अभिनेता के लिए खास नहीं रहे। साल 2022 में अब तक अक्षय की चार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु शामिल हैं। तीन फिल्में फ्लॉप साबित हो चुकी हैं और राम सेतु का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है। इसी वजह से अभिनेता लोगों के निशाने पर भी आ गए। इसी बीच, अक्षय कुमार ने अपनी फीस पर बात की है, जिससे ऐसा लग रहा है कि अभिनेता अपनी फीस कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अक्षय कुमार एक मीडिया इवेंट में शामिल हुए, जिसमें अभिनेता ने फ्लॉप हो रही अपनी फिल्मों पर खुलकर बात की। अक्षय ने कहा, 'मैं पूरी तरह से अलग तरीके से शुरुआत करना चाहता हूं और यही मैंने करना शुरू कर दिया है...हमें समझना होगा कि दर्शकों को क्या चाहिए। और भी कई कारक हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है जो केवल अभिनेता ही कर सकते हैं...लेकिन निर्माताओं और थिएटर मालिकों को भी इसके बारे में सोचना होगा। व्यक्तिगत रूप से, मुझे अपनी फीस 30-40 प्रतिशत तक कम करनी होगी। इसी तरह थिएटर मालिकों को भी यह समझना होगा।'

यह भी पढ़ें:- Drishyam 2: सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हुई दृश्यम 2, फिल्म को मिला यूए सर्टिफिकेट
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि अक्षय कुमार के खराब चल रहे दिनों के बीच निर्माताओं ने अभिनेता से मुंह मोड़ लिया है। इसी बीच, कार्तिक आर्यन को 'हेरा फेरी 3' मिलने की खबर सामने आई। परेश रावल ने फैंस को यह जानकारी दी है कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस खबर ने अक्षय के फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, अक्षय कुमार ने इस पर भी आपनी प्रतिक्रिया दी है। 

यह भी पढ़ें:- Shahrukh Khan: एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से नहीं लिया गया कोई जुर्माना! जानिए कस्टम अधिकारी ने क्या कहा
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि ये फिल्म पहले उन्हें ही ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्म न कर पाने का उन्हें बहुत दुख है और जिस तरह से चीजें बदल रही हैं, उसे लेकर वह खुश नहीं है। बता दें कि अक्षय ने बीते दिनों ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को बताया है कि वह जल्द ही कुछ नया करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें