फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट से इसलिए नफरत करता है अक्षय कुमार का बेटा आरव, सामने आई वजह

Mon, 15 Jul 2019 03:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aarav kumar with akshay - फोटो : file photo
क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में इग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी एक्साइटेड नजर आए। अक्षय कुमार, नीना गुप्ता और अनुपम खेर भी फाइनल मुकाबला देखने लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को ये खेल बिलकुल पसंद नहीं है और इसके पीछे की वजह उन्होंने शेयर की।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
मैच शुरू होने से पहले फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव बातचीत में अक्षय कुमार पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण और प्रेजेंटर जतिन सपरू के साथ मस्ती करते नजर आए। इस दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को क्रिकेट पसंद नहीं है लेकिन बेटी नितारा को बहुत पसंद है।
विज्ञापन

3 of 5
Twinkle Khanna and Aarav
अक्षय ने कहा, 'मेरा बेटा क्रिकेट से नफरत करता है क्योंकि मैं इसे बहुत ज्यादा देखता हूं। लेकिन बेटी नितारा को ये देखना बहुत पसंद है। जब भी मैं स्पोर्ट देखता हूं वो भी मेरे साथ इस गेम को देखती है।'

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय ने अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह स्कूल के दिनों में खूब क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपने स्कूल में क्रिकेट खूब खेला है। प्लेयर्स को उनके अच्छे बॉलिंग और बैटिंग स्किल के कारण सेलेक्ट किया जाता था लेकिन मुझे फील्डिंग स्किल की वजह से टीम में लिया जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mission mangal - फोटो : social media
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें