क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में इग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच को लेकर बॉलीवुड सितारे भी काफी एक्साइटेड नजर आए। अक्षय कुमार, नीना गुप्ता और अनुपम खेर भी फाइनल मुकाबला देखने लॉर्ड्स के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे आरव को ये खेल बिलकुल पसंद नहीं है और इसके पीछे की वजह उन्होंने शेयर की।