फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से पॉपुलर हुई थी राजेश खन्ना की ये बेटी, अब मैगजीन की एडिटर बन कमा रही पैसे

Mon, 31 Jul 2017 04:40 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
रिंकी खन्ना
फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जब तक जिंदा रहे, खबरों में छाए रहे। राजेश खन्ना के बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार काफी चर्चा में रहते हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी कभी-कभी इवेंट में नजर आ जाती हैं। लेकिन इस परिवार का एक सदस्य है जो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर है। 
विज्ञापन

2 of 7
रिंकी खन्ना
ये सदस्य राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना हैं। रिंकी ने 17 साल पहले फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में नजर आईं। इस फिल्म में रिंकी ने गोविंदा के साथ काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 7
रिंकी खन्ना
रिंकी तमिल फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में रिंकी का सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में रिंकी का करियर सिर्फ 4 साल तक रहा। उनकी आखिरी फिल्म 'चमेली' साल 2003 में आई थी। रिंकी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्में की हैं।

4 of 7
रिंकी खन्ना
बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी में प्‍ले किया करती थीं। रिंकी का असली नाम Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से L हटा दिया। इससे अब उनका नाम रिंकी हो गया। साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्‍ट समीर सरन से हुई थी। फिलहाल रिंकी एक यूथ मैगजीन की ‌एडिटर भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रिंकी खन्ना
समीर से मिलने के बाद रिंकी की जिंदगी ही बदल गई। कुछ समय डेट करने के बाद रिंकी ने समीर से शादी कर ली। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रिंकी खन्ना
कभी-कभी वो अपनी मां डिंपल और बहन ट्विंकल के साथ फिल्‍म इवेंट में नजर आती हैं। कुछ दिन पहले ही रिंकी का बर्थडे था। रिंकी के बर्थडे पर ट्विंकल ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सुजैन खान और अनु दीवान भी मौजूद थीं। 

अगली स्लाइड में देखें रिंकी खन्ना का सबसे पॉपुलर गाना 'मुसमुस सुहासी'-
विज्ञापन
विज्ञापन

शान की आवाज में गाया ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म में डिनो मोरिया ने भी काम किया था। रिंकी फिलहाल अपने अरबपति हस्बेंड के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें