फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने शेयर किया जैकलीन और नुसरत का फनी वीडियो, बस में पीछे बैठकर कर रही थीं मेकअप

Fri, 19 Mar 2021 11:40 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलिन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा - फोटो : Insatagram- @akshaykumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में मुहूर्त पूजन भी किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म का हिस्सा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मौजूद रहीं। टीम की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, राम की पैड़ी पर अक्षय गाड़ी से नहीं उतर पाए। इन सबके बीच अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दोनों अभिनेत्रियों के साथ बस में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा - फोटो : Insatagram- @akshaykumar

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा गुरूवार को अपनी आगामी फिल्म ‘राम सेतु’ के मुहूर्त के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान बस में मेकअप करते उनका एक फनी वीडियो सामने आया है। अक्षय कुमार ने जैकलीन और नुसरत का फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बस में मेकअप करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राम सेतु टीम - फोटो : Insatagram- @akshaykumar
वीडियो शेयर कर खिलाड़ी कुमार ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘अपने दाएं और बाएं का दृश्य साझा कर रहा हूं। इंडिया गॉट टैलेंट का हमारा वर्जन।’ इसपर नुसरत ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा ‘मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर मेरा टैलेंट दुनिया को दिखाने के लिए धन्यवाद अक्षय सर।’

4 of 5
राम सेतु का मुहूर्त। - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां अक्षय कुमार के दाएं और बाएं वाली सीट पर बैठी हैं। तीनों लोग सबसे पीछे वाली सीट पर विराजमान हैं। अक्षय कुमार दोनों के बीच में मिडिल सीट पर बैठ गए हैं। ऐसे में दोनों ने मेकअप करना शुरू कर दिया तो अक्षय ने वीडियो बना लिया। इसमें देखा जा सकता है कि जैकलीन ने अपना मेकअप किट निकाल रखा है और छोटे शीशे से अपना लुक संवार रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बैठीं नुसरत भी आईने में खुद को देखकर लिपस्टिक लगा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रया दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने हंसी से लोट-पोट वाले इमोजी लगा रखे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी इस प्रतिभा की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि ये तीनों सितारे इन दिनों राम सेतु की शूटिंग के लिए तैयार हैं, जिसे अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दर्शकों को इसमें धर्म और विज्ञान का अनोखा समागम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें