पूरे देश में मानसून ने अपना कहर बरपा रखा है। बिहार और असम में जारी बाढ़ के कहर में अबतक 139 लोगों की जानें जा चुकी है। बिहार में बाढ़ से अबतक 92 और असम में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहीं राज्य सरकारों के साथ बॉलीवुड सितारें भी पीड़ितों की आर्थिक मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने फैंस और देश की जनता से बाढ़ पीड़ितों को लेकर एक बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर रिएक्ट करने से अच्छा है कि उनकी मदद करो। उठे और आगे बढ़ते हुए पीड़ितों के लिए जो हो सके और जितना हो सके उनकी मदद के लिए आगे आओ।
विज्ञापन
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, 'रिएक्ट नहीं करना और ट्वीट भी नहीं डालना है। मैं आप सभी से दरखास्त करता हूं कि ये मत करो, कुछ करो चाहे फिर एक चवन्नी हो या फिर 25 लाख या 25 करोड़, जितना आप दे सको। उठो और ट्वीट करने के बजाय ये कहो कि बहुत बुरा हुआ भगवान जल्द सब ठीक कर देंगे।'
4 of 5
Priyanka Chopra and Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
बता दें कि अक्षय कुमार असम में बाढ़ के हालत देखकर बहुत दुखी हैं इसलिए उन्होंने हाल ही में असम और काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ की वजह से हो रही हानि से दिल टूट गया है। वहां पर जितने भी इंसान और जानवर बाढ़ से जूझ रहे हैं, उन सभी को सपोर्ट की बहुत आवश्यकता है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा रेस्क्यू के लिए 1-1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं। आप सब से भी अपील है कि आप भी इसमें मदद करें।'
Akshay Kumar and Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सीएम फंड में डोनेशन देने की अपील की थी। प्रियंका ने लिखा था- 'असम से आ रही खबरों से दुखी हूं। लोगों के बेघर होने का बहुत अफसोस है। मदद के लिए इन लिंक पर क्लिक करें।' पूर्वोत्तर राज्यों में शुक्रवार को बाढ़ के बीच भूकंप ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में कुछ ही मिनटों में रिक्टर पैमाने पर 5.6, 3.8 और 4.9 की तीव्रता वाले तीन भूकंप से लोग दहल उठे। पहला झटका दिन में 2:52 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप के झटके अरुणाचल के अलावा असम और नगालैंड में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र अरुणाचल के कामेंग जिले में जमीन के 10 किमी नीचे था।