बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह दिवंगत कोयला खदान इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाएंगे। इस बीच अभिनेता ने जसवंत सिंह के साथ अपनी पहली बातचीत को याद करते हुए कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं। अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह से फोन पर बातचीत की थी। साथ ही खिलाड़ी कुमार ने जसवंत को एक विनम्र और सरल व्यक्ति भी बताया।