अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार 1971 युद्ध के नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजी की भूमिका निभाने वाले थे। इयान गोरखा रेजिमेंट के थे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिल्म की कहानी की प्रमाणिकता पर सवाल उठने के बाद अक्षय ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। दरअसल, मेजर कार्डोजी के साथ युद्ध में शामिल रहे कुछ यूनिट मेंबर्स ने उनकी घटनाओं के कुछ संस्मरण पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि अक्षय कुमार सेना का बहुत सम्मान करते हैं। कई बार वह सार्वजनिक रूप से सशस्त्र बलों के प्रति अपना सम्मान जाहिर कर चुके हैं। यही वजह है कि अक्षय किसी भी ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिसमें किसी भी प्रकार का संशय हो।
Ananya Pandey: OTT पर धमाल मचाने को अनन्या तैयार, इस वेब सीरीज में मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज