अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अक्षय कुमार अपनी फैमिली को समय देना नहीं भूलते। हर खास मौके को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करने वाला बॉलीवुड का ये 'पैडमैन' इस बार भी परिवार के साथ न्यू इयर मना रहे हैं। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंट करने गए अक्षय को वहां उनका एक पुराना दोस्त मिल गया।
विज्ञापन
2 of 4
केपटाउन की खूबसूरत वादियों में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में बेटी नितारा उनके खास दोस्त Valentino के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
Boys & girls,meet Valentino,my house help's son here in Cape Town. Everyone's favourite in the house,he's blessed with an infectious spirit😁 pic.twitter.com/5cietThAO2— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2016
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि पिछले साल भी अक्षय कुमार ने नए साल का स्वागत करने के लिए साउथ अफ्रीका को ही चुना था और वाइफ ट्विंकल के साथ केपटाउन में जमकर मस्ती की थी। जिसके बाद अपने इस खास दोस्त को अपने फैन्स से ट्वीटर पर मिलवाया था। अक्षय ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म की है।
केपटाउन में छुट्टियां बिताने के बाद अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में बिजी होने वाले है। अक्षय की अगले साल तीन फिल्में नजर आने वाली है। पैडमैन जनवरी में रिलीज होंगी अप्रैल में 'रोबोट 2' का नंबर आएगा। 'गोल्ड' अगस्त में रिलीज होगी।
Happiness Is... meeting an old friend and starting exactly where you left off :) Nitara meets Valentino 2.0 😉 pic.twitter.com/geGFyH1h72— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 24, 2017