फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Mother Funeral: अरुणा भाटिया को आखिरी विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे, अक्षय के चेहरे पर दिखा मां को खोने का दर्द

Wed, 08 Sep 2021 12:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : ट्विटर
बुधवार की सुबह अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। वह 77 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तोरानी, करन कपाड़िया जैसे सितारों को अंतिम संस्कार से लौटते वक्त स्पॉट किया गया।

सुबह ही अक्षय कुमार ने अपनी मां के गुजर जाने की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर
श्मशान घाट से अक्षय कुमार की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह मायूस नजर आ रहे हैं। अक्षय के चेहरे पर मां को खोने का दर्द साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
Ramesh Taurani - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी अक्षय की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

4 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय के दुख की इस घड़ी में साहस देने के लिए उनकी करीबी लोग और रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जिनमें से उनके दोस्त रितेश देशमुख भी थे।
विज्ञापन

5 of 6
ट्विंकल खन्ना अंतिम संस्कार में पहुंचीं - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना भी अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी बेटी नितारा भी साथ ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने भारी मन से सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें