हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म को इसकी वितरक कंपनी डिजनी इंडिया की शाखा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ओटीटी पर रिलीज करने का सैद्धांतिक फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि 'लक्ष्मी बम' की इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज अपनी मूल कंपनी के ही ओटीटी डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज करेगा। और, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 15 अगस्त को होना है। हालांकि, अब तक फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स व अन्य के अलावा फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।