अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी 3' के अलावा अक्षय कुमार की लोकप्रिय फिल्मों 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल भी कतार में लगे हुए हैं। 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' को लेकर फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की कई बार मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार को इन फिल्मों की भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और इन फिल्मों को भी अक्षय कुमार ने छोड़ दिया। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी ‘सेल्फी’, ‘गोरखा’, ‘ओएमजी 2‘, ‘सूराराई पोट्रू’, ‘कैप्सूल गिल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
Bhojpuri: भोजपुरी के यह गानें यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, रिकॉर्डतोड़ व्यूज झटक सबको कर चुके हैं हैरान