हाल ही में 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की गई और इसमें अक्षय कुमार को एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला जिससे उनके फैंस भड़क गए और जमकर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। फैंस में इस बात को लेकर गुस्सा है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पिछले काफी वक्त से अक्षय और उनकी फिल्मों को नजरअंदाज किया जा रहा है और ऐसे में इस बार भी उन्हें कोई जगह नहीं दी गई जिससे वो काफी गुस्से में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
अक्षय को नहीं मिला फिल्मफेयर नॉमिनेशन, फैंस भड़के और इस तरह निकाला गुस्सा
2 of 6
एक फैन ने ट्वीट किया, 'बॉलीवुड से और क्या उम्मीद की जा सकती है कि इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अक्षय कुमार की एक भी फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला।'
वहीं एक और फैन ने लिखा,' शर्म आनी चाहिए आप लोगों को। आप लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं कि अक्षय कुमार की किसी फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए शामिल नहीं किया गया ?
विज्ञापन
अक्षय को नहीं मिला फिल्मफेयर नॉमिनेशन, फैंस भड़के और इस तरह निकाला गुस्सा
3 of 6
देखिए लोगों ने और क्या क्या ट्वीट किए:
Shahrukh Khan nominated for FAN in the Best Actor category shows the utter disgrace and mediocrity of @filmfare awards#FilmfareAwardsOnSale
— Deepak Kotnis (@DipsOnTheRole) January 10, 2017
Unfair #FilmfareAwardsOnSale ha ha without akshay shame on you #FilmfareAwards
— parth dave (Lucifer) (@PDave166) January 11, 2017
Very disppnted@akshaykumar made 2k6 spl with two hits #Rustom Airlift...Unfortunate to see both r not even nominated #FilmfareAwardsOnSale
— Dattatray Patil (@dattatray08) January 10, 2017
horrible to see no nomination for #AkshayKumar in #FilmfareAwards bullsit #FilmfareAwardsOnSale
— amit (@swarnim_amit) January 10, 2017
#FilmfareAwardsOnSale #FakeFare Ignoring @akshaykumar in nomination lists implies, they have not done any homework. #shameFilmFare
— amit singh (@tomar_amitsingh) January 11, 2017
अक्षय को नहीं मिला फिल्मफेयर नॉमिनेशन, फैंस भड़के और इस तरह निकाला गुस्सा
4 of 6
बता दें कि सिर्फ अक्षय कुमार ही एक ऐसे स्टार हैं जिनकी हर साल तकरीबन तीन से चार फिल्में आती हैं और सभी अच्छी कमाई भी करती हैं बावजूद इसके अक्षय को अवॉर्ड्स कम ही मिलते हैं। हाल ही में 62वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की गई और इसमें अक्षय को किसी भी कैटेगरी में कहीं कोई नॉमिनेशन नहीं मिला, जबकि सलमान से लेकर शाहरुख, रणबीर कपूर, यहां तक कि करण जौहर की फिल्म तक को कई नॉमिनेशन मिले।
विज्ञापन
अक्षय को नहीं मिला फिल्मफेयर नॉमिनेशन, फैंस भड़के और इस तरह निकाला गुस्सा
5 of 6
पिछले साल यानि 2016 में भी अक्षय की तीन फिल्में आईं, जिनमें 'हाउसफुल 3', 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम' शामिल हैं, लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन नहीं दिया गया और ना ही अक्षय को। इस बात को लेकर अक्षय के फैंस में काफी रोष और गुस्सा है।
अक्षय को नहीं मिला फिल्मफेयर नॉमिनेशन, फैंस भड़के और इस तरह निकाला गुस्सा
6 of 6
कई फैंस ने तो तंज कसते हुए मेमेज (पोस्टर) शेयर किए जिनमें एक में लिखा था, 'सवाल ये नहीं है कि अक्षय अवॉर्ड के हकदार हैं या नहीं, सवाल ये है कि अवॉर्ड अक्षय का हकदार है या नहीं।'
वैसे खुद अक्षय कुमार भी इन अवॉर्ड शोज को ज्यादा तरजीह नहीं देते लेकिन अब देखना ये होगा कि उनके सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री आती है या नहीं।