फैंस को अपनी हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में अपडेट रखने का जुनून परिणीति चोपड़ा हाल ही काफी महंगा पड़ गया। दरअसल परिणीति इन दिनों गोवा गई हुई हैं और उन्होंने वहां का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें वो एक बीच पर चल रही हैं और उनके बराबर में एक शख्स उनके तीन-चार बैग उठाए, उन पर छतरी लगाए चल रहा है।
विज्ञापन
लोगों के गुस्से का शिकार हुईं परिणीति, किया ऐसा काम कि सुनी पड़ी खूब खरी-खोटी
2 of 5
- फोटो : Instagram/ParineetiChopra
जहां परिणीति इस वीडियो को लेकर काफी खुश थीं वहीं परिणीति का ये अंदाज लोगों का नागवार गुजरा और इसके लिए उन्होंने परिणीति को खूब खरी-खोटी सुनाई और सोशल मीडिया पर कई कमेंट किए।
विज्ञापन
लोगों के गुस्से का शिकार हुईं परिणीति, किया ऐसा काम कि सुनी पड़ी खूब खरी-खोटी
3 of 5
जहां एक शख्स ने लिखा कि अगर वो अपनी छतरी खुद पकड़कर चल लेंगी तो उससे उनका स्टारडम कम नहीं हो जाएगा, वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि छतरी वाकई 100 किलो की रही होगी तभी वो उसे उठा नहीं पाई होंगी।
लोगों के गुस्से का शिकार हुईं परिणीति, किया ऐसा काम कि सुनी पड़ी खूब खरी-खोटी
4 of 5
- फोटो : Twitter
लोग यहीं नहीं रुके और कई उलूल-जुलूल कमेंट किए। लेकिन इस वीडियो को परिणीति ने बाद में हटा दिया।
इसके अलावा उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए जिनमें वो काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
White sands, blue water, great weather and food, food, food - Can't stop dancing!
I've got Happy Feet - Because I'm in Food Truck heaven! pic.twitter.com/XL9Xl3oJua
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) January 10, 2017
लोगों के गुस्से का शिकार हुईं परिणीति, किया ऐसा काम कि सुनी पड़ी खूब खरी-खोटी
5 of 5
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक उभरती हुई गायिका के किरदार में नजर आएंगी।