फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, गौतम गंभीर फाउंडेशन को दिए एक करोड़ रुपये

Sun, 25 Apr 2021 03:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
कोरोना महामारी देशभर में तेजी से फैल रही है और ऐसे में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी की वजह से मरीज़ों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को मदद की सख्त जरूरत हैं और ऐसे में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार लोगों की मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए हैं। 



 
विज्ञापन

2 of 5
गौतम गंभीर
अक्षय कुमार ने क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर के फाउंडेशन में एक करोड़ रुपये दान किए हैं। जिससे जरूरतमंद कोरोना मरीज़ों की मदद की जा सके। इस बात की जानकारी खुद गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए दी है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'इस निराशा में हर मदद उम्मीद की किरण बनकर आती है। जरूरतमंदों के भोजन, दवाओं और ऑक्सीजन के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अक्षय कुमार। भगवान आपका भला करे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी गौतम गंभीर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर यह वाकई मुश्किल वक्त है। मुझे खुशी हुई कि मैं मदद कर सका। उम्मीद है कि हम जल्दी ही इस संकट से बाहर आ जाएंगे। सुरक्षित रहें।'
 

4 of 5
अक्षय कुमार
बता दें कि देश में कोरोना की पहली लहर के दौरान भी अक्षय कुमार ने दिल खोलकर लोगों की मदद की थी। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को पीपीई किट्स खरीदने के लिए भी तीन करोड़ रुपए दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
सिर्फ यही नहीं अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों से लेकर इंडस्ट्री के फोटोग्राफर्स तक को आर्थिक सहायता पहुंचाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज को कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। इसके अलावा भी अक्षय कुमार की कई फिल्में आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें