फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता विवाद के बीच अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, यहां दिए 1 करोड़ रुपए दान

Tue, 07 May 2019 10:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : s
अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया है उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार को बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी। बयान में अक्षय ने कहा कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो हर साल इंडिया में टैक्स भरते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए वो हर योगदान देने के लिए तैयार हैं। इन सब विवादों के बीच अक्षय कुमार ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
हाल ही में फैनी तूफान ने उड़ीसा के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तूफान ने हजारों लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। उड़ीसा में आए तूफान से पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इन्हीं में एक नाम अक्षय कुमार का भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में उड़ीसा तूफान पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए दान दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार की दरियादिली दिखी हो, इससे पहले भी कई बार वो मदद के लिए आगे आए। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बात हो या केरल में बाढ़, अक्षय ने आर्थिक रूप से हमेशा मदद की है।

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
देश के जवानों के लिए बने एप भारत के वीर के लिए उन्होंने गृह मंत्रालय से पहल की थी। अक्षय ने खुद भी 5 करोड़ रुपए दिए थे। साल 2015 में जब चेन्नई में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा था तब उन्होंने 1 करोड़ की सहायता राशि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग की खबर खिलाड़ी कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। कटरीना इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट हैं तो वहीं नीना गुप्ता अक्षय की मां के किरदार में नजर आएंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें