फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल पहले महंगे पेट्रोल पर अक्षय कुमार ने सरकार को घेरा था, अब ट्वीट डिलीट कर विवादों में फंसे

Wed, 23 May 2018 09:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार के साथ बहुत कम ऐसा होता है कि उन्हें किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़े लेकिन हाल ही में अपने 6 साल पुराने ट्वीट को लेकर अक्षय कुमार यूजर्स के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar
दरअसल अक्षय ने अपना ये 6 साल पुराना ट्वीट डीलीट कर दिया जिसमें अक्षय पेट्रोल के बढ़ते दामों पर तंज कस रहे हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'पेट्रोल की कीमतें जैसे बढ़ रही हैं, मेरा ख्याल है कि हमें अब सड़कों पर निकालने के लिए अपनी साइकिल साफ कर लेनी चाहिए।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar
बीजेपी की सरकार में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से परेशान लोगों ने सवाल किए तो अक्षय कुमार के अकाउंट से यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। फिर क्या था ट्विटर पर लोगों की नजरों से ये बात भी नहीं बची लोगों ने पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि अक्षय को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
 

4 of 6
Akshay Kumar
दरअसल अक्षय कुमार ने 27 फरवरी 2012 को उस समय ट्वीट किया था जब सत्ता में कांग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार थी और पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों पर उस समय अक्षय ने सरकार का विरोध किया था और अब मोदी सरकार में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों पर अक्षय की चुप्पी सोशल मीडिया पर लोगों को खटक रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar, pm modi
एक यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म में एक ऐसी मोटर साइकिल का अविष्कार करेंगे जो गौमूत्र से चलती हो और वह इसे मोदी सरकार को समर्पित कर देंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : File Pic
खैर ट्विटर पर लोग सिर्फ यहीं जानना चाहते हैं कि अगर 2012 में 75 रुपये पर पहुंची कीमत अक्षय को ज्यादा लग रही थी, तो 2018 में 80 के पार जा चुके पेट्रोल और डीजल के दाम पर वो चुप क्यों हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें