'खिलाड़ी कुमार' कहे जाने वाले अक्षय कुमार नौ सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अक्षय का जन्म दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ था। उनके पिता पहले आर्मी में थे, फिर अकाउंटेंट की नौकरी करने लगे। कुछ वक्त बाद अक्षय का परिवार दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गया। यहां उन्होंने माटूंगा के डॉन बॉस्को स्कूल में एडमिशन लिया।