फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वेटर कैसे बना बॉलीवुड में खिलाड़ियों का खिलाड़ी? बर्थडे पर अक्षय कुमार के 9 अनसुने किस्से

Mon, 09 Sep 2019 11:59 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Akshay Kumar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को है। इस दिन अक्षय 52 वां बर्थडे मनाएंगे। अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की 8 ऐसी फिल्में हैं जो अक्षय ने खुद की है और उसके नाम में खिलाड़ी शब्द शुमार है। जानिए अक्षय कुमार के जन्मदिन पर 9 अनसुने किस्से...
विज्ञापन

2 of 10
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
akshay kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की। स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' का नाम दिया था।

4 of 10
Akshay Kumar - फोटो : file photo
अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
akshay kumar - फोटो : file photo
अक्षय ने बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम सेवन डेडली आर्ट्स है। यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित भी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
akshay kumar - फोटो : file photo
असल जिंदगी में अक्षय अनुशासन वाले हैं। अक्षय रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। 6 बजे से वह अपना काम शुरू करते हैं और सूर्यास्त होने से पहले डिनर कर लेते हैं। इस बात का जिक्र अक्षय इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Akshay Kumar and Shantipriya - फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राखी और शांतिप्रिया मुख्य किरदार में थीं। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार दीपक तिजोरी के किरदार के लिए साल 1992 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। 

8 of 10
akshay kumar - फोटो : file photo
बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने से पहले अक्षय कुमार महेश भट्ट की फिल्म 'आज' में छोटे से रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर बने थे। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में 28 साल हो चुके हैं। इस योगदान के लिए अक्षय को साल 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने 'ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ लॉ' की उपाधि से सम्मानित किया था। 

9 of 10
akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना से 17 जनवरी 2001 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चें है आरव और नितारा। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और परिवार की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कमाई से खरीदी गई पहली चीज से ज्यादा ही लगाव होता है। ऐसा ही हाल अक्षय का भी है। अक्षय के पास आज भी अपनी पहली कार और मोटरसाइकिल है। 
विज्ञापन

10 of 10
Raveena Tandon Akshay Kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से जुड़ चुका है। हालांकि यह दोनों ही रिश्ते ज्यादा वक्त तक नहीं चल सके। जिस वक्त अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे उस वक्त उनका नाम रेखा और शिल्पा से जुड़ा था। रवीना को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद रवीना और अक्षय एक दूसरे से अलग हो गए।

यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार से बेटी टि्वंकल की शादी नहीं करवाना चाहती थीं मां, समझती थीं 'गे' है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें