फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे राजीव ओम भाटिया यानी अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अक्षय ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है। हालांकि, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहे हैं। यहां तक कि उनका नाम कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है। आइए जानते हैं किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है बेलबॉटम स्टार अक्षय कुमार का नाम-
शिल्पा शेट्टी
अभिनेता अक्षय कुमार का बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। इन दोनों की जोड़ी को लोग रील और रियल दोनों लाइफ में देखना पसंद करते थे। खबरों की मानें तो अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना को साथ डेट कर रहे थे। लेकिन, फिर उन्होंने बाद में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन भी दोनों के ब्रेकअप के बाद ही रिलीज हुई थी।