फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन पांडे की रिलीज डेट बदलते ही परेशान हुए फैंस, 'बेल बॉटम' के साथ अक्षय ने दिया जवाब

Mon, 27 Jan 2020 05:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेल बॉटम और बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने साल 2019 में एक के बाद एक कुल चार हिट फिल्में दी। इसके बाद साल 2020 में भीअक्षय की कई फिल्में कतार में हैं। ऐसे में आज सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने आमिर खान के लिए अपनी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीजिंग डेट जैसे ही बदली, वैसे ही उनके फैंस परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर एक ही सवाल पूछने लगे। हालांकि अक्षय ने भी अपने फैंस को बेचैन देख जवाब दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan, akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल आमिर खान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उनके निवेदन पर अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे की रिलीजिंग तारीख आगे बढ़ा दी है। आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा,  'कभी-कभी बस एक बातचीत से ही सब कुछ हो जाता है। मेरे आग्रह करने  के बाद फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे खिसकाने के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद। मैं उन्हें उनकी फिल्म के लिए उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।' 

विज्ञापन

3 of 5
लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के इस ट्वीट के बाद अक्षय के फैंस ये जानने के लिए आतुर हो गए कि आखिर बच्चन पांडे कब रिलीज होगी। ऐसे में अक्षय कुमार ने आमिर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी भी आमिर खान, हम सभी यहां पर दोस्त हैं। पेश करते हैं, नया लुक और नई रिलीज डेट। यह फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।' लेकिन अक्षय के ट्वीट के बाद से फैंस में और भी बेचैनी बढ़ गई।

4 of 5
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले 22 जनवरी 2021 को अक्षय कुमार की ही दूसरी फिल्म बेल बॉटम रिलीज होनी थी। ऐसे में एक तरफ जहां अक्षय के फैंस जानने चाह रहे थे कि अब बेल बॉटम कब रिलीज होगी तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे। ऐसे में कई पोस्ट ऐसे देखने को मिले जिसमें लिखा था कि अब अक्षय कुमार खुद को टक्कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर मीम्स के वायरल होने के साथ ही अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया और बताया कि बेल बॉटम 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के खाते में कटरीना कैफ के साथ सूर्यवंशी और कियारा आडवाणी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें