फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता को अदनान सामी का करारा जवाब, लिखा- 'बच्चे क्या तुम अपना दिमाग..'

Mon, 27 Jan 2020 05:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जयवीर शेरगिल और अदनान सामी - फोटो : Social Media
गायक अदनान सामी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गायक को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसका अब अदनान ने करारा जवाब दिया है। अदनान के ट्वीट की हर तरफ चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल - फोटो : ANI
दरअसल हाल ही में  कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अदनान पर जुबानी वार किया थ। जयवीर ने कहाथा, 'करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अब इस ट्वीट का जवाब अदनान सामी ने दिया है। अदनान ने जयवीर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बच्चे क्या तुम अपना दिमाग क्लीयरेंस सेल से लाए हो या फिर सेकंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर से खरीदा है। क्या बर्कले में तुम्हे यही सिखाया गया है कि माता-पिता के कृत्यों के लिए बेटा जिम्मेदार या सजा का हकदार होता है? और तुम वकील हो? लॉ स्कूल से तुमने यही सीखा है? इसके लिए शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें कि अदनान सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था, जो उन्हें  जनवरी 2016 में मिल गई थी। इसके साथ  ही अदनान उन 118 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि अदनान का जन्म लंदन में हुआ था, वहीं उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें