अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। ट्विकंल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बहुत अच्छी खबर है कि लंदन एलीट हेल्थ की डॉ. द्रश्निका पटेल और डॉ. गोविंद बंकानी देविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं। वहीं अक्षय और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था भी कर ली है। तो अब हमारे पास कुल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो गए हैं। चलो सब अपना योगदान देते हैं।'