निमिष पिलांकर
- फोटो : अमर उजाला
निमिष को हिंदी सिनेमा में पहला बड़ा काम सलमान खान की फिल्म रेस 3 में साउंड एडिटिंग का मिला था। उनकी पहचान बेहद ऊर्जावान और मेहनती तकनीशियन की रही है। रेस 3 के बाद से वह जलेबी, केसरी, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जी5 पर हालिया रिलीज वेब सीरीज भ्रम के लिए भी निमिष को हाल के दिनों में दिन रात काम करते देखा गया था।