फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तस्वीरों में देखिए कैसे दिखते थे बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ? अब पहचानना मुश्किल

Tue, 26 Nov 2019 11:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hindustani bahu - फोटो : social media
टीवी के सितारों के बीच मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने भी एंट्री ली है। हिंदुस्तानी भाऊ जब से सलमान खान के शो में आए तब से दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज मिल रहा हैं। उनके बात करने का तरीका बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मिलता-जुलता है जिसकी वजह से दर्शक उन्हें और पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको हिंदुस्तानी भाऊ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। साथ ही उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी दिखाएंगे जिन्हें देखकर आप हैरान भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
hindustani bahu - फोटो : social media
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है। 
विज्ञापन

3 of 6
hindustani bahu - फोटो : social media
हिंदुस्तानी भाऊ ने अश्विनी पाठक नाम की लड़की से अरेंज मैरिज की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम आदित्या है। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है। बिग बॉस के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ यू-ट्यूब पर अपने भारत-पाकिस्तान के संबंधों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर वीडियो साझा करते रहते थे। हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में काफी गाली-गलौच भी करते दिखते थे। 

4 of 6
hindustani bahu - फोटो : social media
आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी पाठक इन दिनों चर्चा में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर चल रहे पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई गलत और फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
hindustani bahu - फोटो : social media
इतनी ही नहीं कई लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का रिश्तेदार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं। जिस पर भाऊ की पत्नी का कहना है कि जो लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन और आंटी बता रहे हैं वह सभी फर्जी हैं। इन सभी से उनका कोई रिश्ता नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ के परिवार में पत्नी के अलावा उनकी मां, बेटा, सास, पिता और भतीजा हैं। अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV
अश्विनी ने मीडिया से ऐसे फर्जी लोगों के इंटरव्यू न लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘विकास पाठक के खिलाफ उनके किसी फर्जी रिश्तेदार के इंटरव्यू न लें और गलत संदेश और वीडियो को अपलोड ना करें, इससे विवाद पैदा होगा।’ आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने बिग बॉस 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर एंट्री की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें