फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार और रजनीकांंत की फिल्म का 'बाहुबली' कनेक्शन, 'एवेंजर्स' से होगी टक्कर

Sun, 03 Dec 2017 04:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
2.0
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के रिलीज कई बार टाली गई लेकिन काफी इंतजार के बाद फिल्म के सिनेमाघरों में पहुंचने की तारीख तय हो गई है।

पढ़ें: 2.0 में अक्षय के खतरनाक लुक के बाद फैली खबर निकली झूठ, ये है असली सच
विज्ञापन

2 of 5
2.0
जी हां, 27 अप्रैल को फिल्म '2.0' रिलीज होगी। खास बात ये है कि इसी तारीख को फिल्म 'बाहुबली-2' रिलीज हुई थी जिसने भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया भर में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। वहीं हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' भी इसी दिन यानी 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
भव्यता और विशालता के मामले में 'बाहुबली 2' अभी तक भारतीय सिनेमा में एक उदाहरण है। फिल्म '2.0' के निर्देशक शंकर हैं। शंकर अपनी फिल्मों में तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में दोनों फिल्मों की तुलना होना तय है कि क्या शंकर बाहुबली के निर्देशक एसएस राजमौली को टक्कर दे पाएंगे।

4 of 5
avengers infinity war
वहीं मार्वेल की 'एवेंजर: इंफिनिटी वॉर' एक धमाकेदार एक्शन वाली फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया भी इस बात की पुष्टि कर रही है। इस फिल्म में एवेंजर्स सुपर विलेन थानोस से मुकाबला करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' के दौरान एवेंसर्ज आपस में ही लड़ बैठते हैं। जिसके बाद उनकी टीम टूट जाती है। टीम टूटने के बाद स्टीव रोजर्स एवेंजर्स के अलग होकर दूर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
इससे पहले '2.0' अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के साथ रिलीज होने जा रही थी जिसे बाद में टाल दी गई। फिल्म के मुख्य एक्टर अक्षय कुमार कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों फिल्में एक साथ रिलीज नहीं होंगी। '2.0' के साथ अक्षय तमिल फिल्म में डेब्यू भी कर रहे हैं। '2.0' का अक्षय और रजनीकांत के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म एशिया की सबसे महंगी फिल्म भी बताई जा रही है। अक्षय और रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें