फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन ने बॉलीवुड को कहा बाय-बाय, इमेज बदलने के लिए अब करेंगी ये काम

Sun, 03 Dec 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
Sunny Leone
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड आने के पीछे सनी लियोन का मकसद सिर्फ इतना था कि वह अपनी इमेज बदलना चाहती थीं। 

लेकिन उनके पांच साल लंबे बॉलीवुड करियर पर नजर डालें तो उनके हिस्से- 'जिस्म' 'रागिनी एमएमएस-2', 'वन नाइट स्टैंड' और 'तेरा इंतजार' जैसी फिल्में ही मिली हैं। इन फिल्मों में उनके रोल से ज्यादा फोकस अंग प्रदर्शन पर ही रहा। लिहाजा, अब सनी लियोन ने करियर से जुड़ा बड़ा फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Sunny Leone
सनी लियोन ने अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करने का फैसला किया है। उन्होंने एक तेलगु फिल्म भी साइन कर ली है। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। नए प्रोजेक्ट के बारे में सनी लियोन ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद मेरी इमेज बदल जाएगी। मैं हमेशा से एक्शन सीक्वेंस करना चाहती थी। सालों से मैं ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
sunny leone
सनी लियोन ने कहा, 'मैंने उसी पल से फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी थी जब से डायरेक्टर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई।' सनी लियोन ने कहा कि साउथ इंडिया के लिए उनके दिल में खास जगह है। उन्होंने कहा, 'तेलगु फिल्म करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हं। साउथ इंडिया,खासकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में, मेरे ढेर सारे फैन्स हैं।'

4 of 6
Sunny Leone
सनी लियोन की यह फिल्म पीरियड ड्रामा होगी जिसके लिए उन्हें तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीखनी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म में सनी लियोन का नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म को वीसी वादीवुदियान डायरेक्ट करेंगे। फिल्म तमिल और हिन्दी में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
Sunny Leone
यह पहला मौका नहीं होगा जब सनी लियोन दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आई हों। साल 2015 में आई कन्नड फिल्म 'डीके' में वह 'सेसम्मा' गाने पर ठुमके लगाते नजर आई थीं।
साउथ इंडिया में सनी लियोन की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वह एक स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के सिलसिले में इस साल अगस्त में केरल की राजधानी कोच्चि गईं थीं। उस दिन उनके कार के पास फैन्स की इतनी भीड़ इकट्ठा हुई कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunny leone
सनी लियोन की हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'तेरा इंतजार' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई सिर्फ 45 लाख रुपये रही।
उनके लिए राहत की बात यह है कि इस साल वह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं। इस रेस में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान जैसी बड़ी हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया है। 

पढ़ें: जब पति के साथ खुलेआम रोमांटिक हो गईं सनी लियोन, शेयर की फोटोज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें