मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले दो महीने से रुकी पड़ी फिल्मों की शूटिंग को आखिरकार फिर से शुरू कर ही दिया। उन्होंने मशहूर निर्देशक आर बाल्की और कुछ क्रू मेंबर्स को लेकर एक विज्ञापन शूट किया है, जिसका उद्देश्य भारतवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करना है। इसकी अनुमति उन्होंने भारत सरकार से ले ली थी और शूटिंग के दौरान सभी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का भी भरपूर ध्यान रखा है।