टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में दो हफ्तों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में शो में बचे सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। इस सीजन को अभी तक सिर्फ अपना पहला फाइनलिस्ट ही सका है। ऐसे में राखी सावंत के अलावा शो के अन्य फाइनलिस्ट के नाम तय करने के लिए बिग बॉस घरवालों को लगातार मौके भी दे रहे हैं। शो के बीते हफ्ते दर्शकों को घर में काफी बवाल देखने को मिला है। ऐसे में बीते हफ्ते हुए सभी हंगामे का हिसाब- किताब करने शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में फिर कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचे।
हर वीकेंड की तरह इस वीकेंड भी सलमान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही हर बार की तरह इस बार भी कई हस्तियां शो के मंच पर बतौर मेहमान नजर आए। इसी क्रम में इस वीकेंड का वार एपिसोड में शाहिद कपूर और वरुण ठाकुर शो में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही सलमान खान के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की।