फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMS Leak: अक्षरा सिंह से पहले इन अभिनेत्रियों के MMS लीक होने से मचा था बवाल, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

Sat, 17 Sep 2022 09:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अक्षरा सिंह, करीना कपूर, हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया वायरल होते इस एमएमएस वीडियो को कथित रूप से अक्षरा सिंह का बताकर शेयर किया जा रहा है। अभिनेत्री का इस मामले में कहान है कि उन्हें नहीं पता ये सब कौन कर रहा है और इससे उनको फर्क भी नहीं पड़ता। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी अभिनेत्री का एमएमएस लीक हुआ है। इससे पहले भी अंजलि अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक कई अभिनेत्रियों के एमएमएस लीक हुए हैं। तो चलिए बताते हैं पूरी लिस्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
अंजलि अरोड़ा
लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा का बीते दिनों एमएमएस लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की को कथित रूप से अंजलि अरोड़ा बताया जा रहा था। हालांकि कुछ समय बाद अंजलि ने यह साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 9
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी भी एमएमएस लीक होने के बाद सुर्खियों में छा गई थी। दरअसल, एक युवती का बाथटब में नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कथित रूप से हंसिका का बताया गया था। हालांकि हंसिका ने कहना था कि वीडियो फेक है।
 

4 of 9
करीना कपूर-शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और शाहिद कपूर ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन

5 of 9
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत भी एमएमएस स्कैंडल का शिकार हो चुकी हैं। मल्लिका ने फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन एक बार उनका एक वीडियो लीक हो गया था जिसके कारण उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन

6 of 9
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोना सिंह
'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मशहूर हुईं मोना सिंह भी एमएमएस स्कैंडल का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, एक 23 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें कहा जा था कि मोना सिंह हैं। लेकिन अभिनेत्री ने इसे गलत बताया था।
विज्ञापन

7 of 9
सोहा अली खान - फोटो : Instagram
सोहा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में कथित रूप से अभिनेत्री को सैलून में कपड़े बदलते देखा गया था। 

8 of 9
रिया सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रिया सेन-अश्मित पटेल
रिया सेन और अश्मित पटेल के प्राइवेट मोमेंट का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसकी वजह से दोनों को आलोचना का शिकार भी होना पड़ा था। हालांकि दोनों ने वीडियो को फेक बताया था।
विज्ञापन

9 of 9
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पी राज
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी बीते दिनों अपने एमएमएस को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने इस पर अपनी सफाई भी पेश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें