भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले सामने आए एक एमएमएस के बाद यूट्यूब पर अक्षरा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस रोते हुए कहती हैं कि वह इन सब चीजों से तंग आ गई हैं। साथ ही वह वीडियो में यह भी कहती दिख रही हैं कि यह सब कुछ इंडस्ट्री की गंदी रणनीति का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में पता चला कि यह वीडियो क्लिप पुरानी है, जिसे एमएमएस से जोड़कर वायरल किया रहा है। लेकिन असल में इसका ताजे विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।