रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
'पटना शुक्ला' में रवीना टंडन के अलावा सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक की मुख्य भूमिकाएं हैं। अरबाज खान कहते हैं, 'रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यह फिल्म भी उनके करियर की बेहतरीन फिल्म साबित होगी।' रवीना टंडन का 'केजीएफ चैप्टर 2' का डायलॉग 'घुस के मारेंगे' काफी पसंद किया गया था। ‘अरण्यक’ में रवीना का किरदार महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय खोलने वाला था। जो उन तमाम भारतीय महिलाओं की शक्ति प्रतिध्वनित होती है जो परिवार का ख्याल रखने के साथ साथ अपने करियर में भी कुछ अच्छा करना चाहती हैं।