अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
हाल ही में यूट्यूब पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में वह फिल्म इंडस्ट्री पर नाराज होती भी नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर भड़ास निकालती दिख रही हैं। वह कहती हैं, 'तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।'