फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ अक्षरा हासन ने शुरू की थी एक्टिंग, निजी तस्वीरें लीक होने पर टूट गई थीं अभिनेत्री

Fri, 09 Oct 2020 10:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा हासन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Facebook: @AksharaHaasan
अभिनेत्री अक्षरा हासन का जन्मदिन 12 अक्तूबर को होता है। वह साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की छोटे बेटी हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और खूब नाम कमाया। जन्मदिन के मौके पर हम आपको अक्षरा हासन से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा हासन - फोटो : Facebook: @AksharaHaasan
अक्षरा हासन का जन्म 12 अक्तूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई तमिलनाडू से की है। फिल्मी परिवार से संबंध रखने की वजह से उनका शुरू से अभिनय की ओर रूझान रहा था। अक्षरा हासन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने राहुल ढोलकिया के साथ मिलकर लंबे समय तक सह निर्देशक के तौर पर काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा हासन - फोटो : Facebook: @AksharaHaasan
अक्षरा हासन ने अपने अभिनय की शुरुआत बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो दिग्गज कलाकारों के साथ की है। उनकी डेब्यू फिल्म 'शमिताभ' थी। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में अक्षरा हासन के साथ अमिताभ बच्चन और धनुष मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में नजर आई थीं। अक्षरा हासन अभी तक साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

4 of 5
अक्षरा हासन - फोटो : Facebook: @AksharaHaasan
फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2018 में वह अपनी निजी तस्वीर लीक होने की वजह से चर्चा में आ गई थीं। अपनी तस्वीर लीक होने के बारे में अक्षरा हासन ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरी कुछ निजी तस्वीरें लीक की गई हैं, यह किसने किया और क्यों, मुझे अभी भी नहीं पता चला है लेकिन मैं समझती हूं कि किसी जवान लड़की को इस तरह अपने मनोरंजन के लिए पीड़ित करना दुर्भाग्य है और कुछ ने तो यह तस्वीर ऐसे साझा की है, इस चीज ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है, मैं असहाय हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा हासन - फोटो : Facebook: @AksharaHaasan
गौरतलब है कि इसके बाद अक्षरा हासन ने इसकी मुंबई पुलिस से शिकायत कर साइबर सेल से मदद मांगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि अक्षरा के अलावा यह तस्वीरें उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड तनुज विरवानी के पास भी थीं। जिसके बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच की थी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि साल 2013 में तनुज विरवानी के साथ यह तस्वीरें साझा की गई थीं। 

पढ़ें: मानहानि केस में ऋचा चड्ढा को मिली जीत, पायल घोष बोलीं- 'फैसला अभी विचाराधीन तो जीतने का दावा...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें