Tollywood
तमिल फिल्मों के मेगास्टार कमल हासन बॉलीवुड में बड़ी पहचान रखते हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत ही सुपरहिट रहा है। बता दें कि साल 1978 में 24 साल की उम्र में कमल ने डांसर वानी गनपथी से शादी की थी। लेकिन शादी के दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन एक्ट्रेस सारिका को डेट करने लगे। ऐसे में साल 1988 में सारिका और कमल एक साथ रहने लगे और इस दौरान सारिका शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं। वहीं, साल 1988 में ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 2002 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से कमल की दो लड़कियां एक्ट्रेस श्रृति हसन और अक्षरा हसन हुईं।