फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्मी’ के चलते बिगड़ा मूड ठीक करेंगे ओटीटी के ये कलाकार, वीकएंड में राजकुमार पर सबसे बड़ा दारोमदार

Thu, 12 Nov 2020 01:13 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
लक्ष्मी, छलांग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शुक्रवार दीवाली का समय होने की वजह से काम से छुट्टी, कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर निकलना थोड़ा रिस्की है। लेकिन, ओटीटी साथ में है तो पार्टी का मूड तो घर में ही बन सकता है! हो सकता है कि ओटीटी पर हफ्ते की शुरुआत में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ देखकर आपका मूड अब तक भन्ना रहा हो लेकिन एक सिरदर्द की वजह से पूरे हफ्ते तो सिर पकड़ कर नहीं बैठ सकते न! आइए आपको बता देते हैं कि इस वीकेंड पर आप ओटीटी पर क्या खास देख सकेंगे? वीकएंड से पहले गुरुवार को अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा स्टारर 'लूडो' आप देख सकते हैं। इसके आगे की जानकारी आगे की स्लाइड्स में।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म छलांग का पोस्टर - फोटो : file photo
छलांग
इस हफ्ते शुक्रवार को हिंदी के दर्शकों के लिए ओटीटी पर मुख्य आकर्षण रहेगी राजकुमार राव, नुसरत भरुचा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ शुक्ला, जतिन सरना की फिल्म 'छलांग'। यह फिल्मसिनेमाघरों के लिए ही बनाई गई थी लेकिन निर्माता इसे अब ओटीटी पर ही रिलीज कर रहे हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लव रंजन और अजय देवगन ने किया है। यह कहानी स्कूल के एक पीटी अध्यापक की है जो अपने आप को साबित करने के लिए अपनी टीम को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन

3 of 7
महाभारत- अंत या आरंभ - फोटो : यूट्यूब
महाभारत- अंत या आरंभ
अब पारिवारिक मनोरंजन चल रहा हो तो बच्चे कहां पीछे रह जाएंगे? उनके लिए भी कुछ है। वैसे तो देश में हिंदुओं के महाकाव्य महाभारत पर आधारित कई टीवी धारावाहिक और फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन, ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव इस शुक्रवार को एक एनिमेशन सीरीज 'महाभारत- अंत या आरंभ' अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहा है। निर्माताओं का दावा है कि इस सीरीज में महाभारत की कहानी एकदम नए नजरिए से दिखाई जाएगी। वैसे तो महाभारत की कहानी से सभी लोग परिचित हैं लेकिन एनिमेशन में इस कहानी को देखा जाना एक नया अनुभव हो सकता है!

4 of 7
द यूनिकॉर्न, - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द यूनिकॉर्न
अंग्रेजी के शौकीन लोग वूट सेलेक्ट पर एक वेब सीरीज 'द यूनिकॉर्न' का मजा ले सकते हैं। इस शुक्रवार को इसके दूसरे सीजन का पहला एपिसोड रिलीज होगा। फिर धीरे-धीरे हर हफ्ते एक एक करके एपिसोड रिलीज होते रहेंगे। इस सीरीज की कहानी एक एकल पिता की है जिसकी दो बेटियां हैं। वह अपने बुरे वक्त से उबरने की कोशिश कर रहा है। उसे लग रहा है कि वह अपनी बेटियों को ठीक से पालने के लिए तैयार नहीं है। और न ही वह किसी नई औरत के साथ अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। फिर अचानक से उसे एक खूबसूरत महिला मिलती है। अब आगे की कहानी सीरीज ही बताएगी।
विज्ञापन

5 of 7
जिंगल जेंगल- ए क्रिसमस जर्नी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिंगल जेंगल- ए क्रिसमस जर्नी
इस शुक्रवार को ही नेटफ्लिक्स अपनी एक ओरिजिनल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'जिंगल जेंगल- ए क्रिसमस जर्नी' रिलीज करने जा रहा है। यह कहानी एक खिलौने बनाने वाले इंसान और उसकी पोती की है जो अचानक से एक ऐसे जादुई खिलौने का आविष्कार कर देते हैं जिससे उनकी जिंदगी भी बदल सकती है। बीते 6 नवंबर को ही यह फिल्म सीमित रूप से अमेरिका में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब यह फिल्म पूरी दुनिया में प्रसारित होने के लिए तैयार है। मौका तो दीवाली का है लेकिन परिवार के साथ मजे के लिए क्रिसमस पर आधारित इस फिल्म का मजा भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
पीट द कैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पीट द कैट
अंग्रेजी भाषा की एक और वेब सीरीज 'पीट द कैट' भी इस शुक्रवार को प्राइम विडियो की लाइब्रेरी का हिस्सा बनेगी। शीर्षक के मुताबिक यह कहानी एक बिल्ली की है जो हर रोज अपनी जिंदगी में आने वाले बदलावों और चुनौतियों का सामना अपने दोस्तों के साथ मिलकर करती है। इस बिल्ली की परेशानियां भी ठीक वैसी ही हैं जैसी किसी एक आम बच्चे की होती हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो यह बिल्ली बच्चों का मनोरंजन कराने के साथ उन्हें अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से निपटने के रास्ते और हिम्मत भी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इनसाइड पिक्सार - फोटो : सोशल मीडिया
इनसाइड पिक्सार
अब अगर किसी को फिल्मों में काम करने का ढंग समझना हो तो उसके लिए भी ओटीटी एक प्रोजेक्ट लेकर आया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार इस शुक्रवार को एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'इनसाइड पिक्सार' रिलीज कर रहा है जिसमें शीर्षक के हिसाब से हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्में बनाने वाली कंपनी पिक्सार के अंदर की चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री पिक्सार के एनिमेशन स्टूडियो के लोगों, उनके कलात्मक ढंग और कंपनी की संस्कृति का सिनेमाई रूप में दर्शन कराएगी।

पढ़ें: दूसरे दिन भी एनसीबी दफ्तर पहुंची अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, ड्रग्स मामले में पूछताछ है जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें