आकांक्षा दुबे के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में हाहाकार मच गया है। फैंस के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। बता दें कि आकांक्षा भोजपुरी की चर्चित स्टार थीं। अपने अभिनय के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने डांस के लिए मशहूर थीं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। वह अवसाद के दौर से भी गुजर चुकी थीं।