फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Files: अजमेर के इस चर्चित ब्लैकमेल कांड से हिल गई थी सीएम की कुर्सी, अब बनेगी वेब सीरीज

Mon, 27 Mar 2023 06:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजमेर में लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका शारीरिक शोषण करने के देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड पर वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज का निर्देशन अभिषेक दुधैया करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभिषेक दुधैया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 1992 के चर्चित अमजेर ब्लैकमेल स्कैंडल पर अब वेब सीरीज बनने जा रही है। इस ब्लैकमेल कांड के चलते राजस्थान सीएम की कुर्सी तक संकट में आ गई थी। कॉलेज की लड़कियों के एमएमएस वायरल का जब खुलासा हुआ तो पूरा देश हिल गया था। इस कांड से जुड़े लोग नामी परिवारों से ताल्लुक रखते थे। जिसके कारण यह बहुत हाईप्रोफाइल मामला बन गया था। अब इतने वर्षों बाद इस पर वेब सीरीज बनने की खबर ने फिर से घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन

इस वेब सीरिज को अभिषेक दुधैया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे इसी साल सितंबर-अक्टूबर में रिलीज किए जाने की संभावना है। अभिषेक इसे टिप्स कंपनी के साथ मिलकर बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी घोषणा की थी। बता दें कि अभिषेक दुधैया इससे पहले भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया नामक वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। इस वेब सीरिज में अभिषेक अजय देवगन और संजय दत्त जैसे मेगा स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।
 

अभिषेक दुधैया - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि साल 1992 में अमजेर में करीब 300 लड़कियों की न्यूड फोटो वायरल हुई थीं। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में बवाल आ गया था। आरोपी युवक अजमेर के नामी परिवारों से संबंध रखते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन सब की शुरुआत कॉलेज की एक लड़की के साथ हुई थी। जिसके बाद करीब 300 लड़कियों को ब्लैकमेल कर देह शोषण का शिकार बनाया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में कॉलेज की एक लड़की के रेप की फोटो लेकर उस पर उसकी दोस्त को उसी गिरोह के चंगुल में फंसाने का दबाव बनाया। जिसके बाद उसकी दोस्त के साथ भी यही हुआ। यह चक्र चलता रहा और करीब 300 लड़कियों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया। राजस्थान के एक बड़े अखबार ने ब्लर न्यूड पिक्चर्स के साथ इस स्कैंडल का खुलासा किया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया था। अब देखना होगा कि इस घटना पर बनी वेब सीरीज दर्शकों को कितना झकझोर पाती है।

यह भी पढ़ें: जब मैनेजर ने लिया अमृता राव से बदला, सलमान खान की हीरोइन बनते-बनते रह गई थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें