फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: पुलिस रिमांड में सलमान खान का दुश्मन धाकड़ राम बिश्नोई, मुंबई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Mon, 27 Mar 2023 03:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों एक खबर आई थी कि बॉलीवुड के 'दबंग' खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें धमकी देने वाला अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है और अब खबर है कि मुंबई कोर्ट ने आरोपी धाकड़ राम को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।-
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज-कल अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ भाईजान को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों एक खबर आई थी कि बॉलीवुड के 'दबंग' खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें धमकी देने वाला अब पुलिस की गिरफ्त में आ गया है और अब खबर है कि मुंबई कोर्ट ने आरोपी धाकड़ राम को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़ राम को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पास कुछ दिनों पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी। उनके पर्सनल असिस्टेंट के पास यह धमकी भरा मेल भेजा गया था। इस मामले की गंभीरता समझते हुए इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस भी हुआ था। अब पुलिस की लंबी छानबीन के बाद बांद्रा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के साथ धाकड़ राम को अरेस्ट कर लिया था, जिसके बाद उससे पूछताछ भी की गई है।

Akshay Kumar: घायल घुटने के साथ शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार, 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर दिखा जज्बा

Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने धाकड़ राम को अरेस्ट करने के बाद कोर्ट में पेशी की 
मुंबई पुलिस ने आरोपी धाकड़ राम को अरेस्ट करने के बाद उसकी कोर्ट में पेशी की है। अब मुंबई कोर्ट ने आरोपी धाकड़ राम को तीन अप्रैल की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी धाकड़ राजस्थान का रहने वाला है। इस केस के बाद राजस्थान पुलिस ने उसे तुरंत अपनी कस्टडी में लिया था। जोधपुर के एसएचओ ने बताया कि बांद्रा में शिकायत दर्ज कराने और जांच के बाद ये मालूम हुआ कि ईमेल जोधपुर से भेजा गया था।

Ram Charan B'day: 'आप पर गर्व है...' पिता चिरंजीवी का राम चरण के नाम खास मैसेज, कियारा-सामंथा ने ऐसे दी बधाई

विज्ञापन

Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

ईद के मौके पर रिलीज होगी यह फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें