कोर्ट ने अभिनेता एजाज खान को एक लाख की जमानत राशि पर जमानत दे दी है। एजाज को 20 जुलाई को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : Social Media
हाल ही में झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज सात आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'
विज्ञापन
3 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
वहीं कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, चार वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी।एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह दो लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।
4 of 5
ajaz khan
एजाज खान की पत्नी का बयान आया है जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया। एजाज की पत्नी ने कहा कि 'वो सभी के हक के लिए अपनी आवाज उठाते हैं, ऐसा करने वाले वो इकलौते शख्स हैं। मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करती हूं। उन्होंने न सिर्फ मुस्लिमों के लिए, बल्कि हिंदुओं, ईसाइयों और सभी समुदायों के लिए भी आवाज उठाई है।
'एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बिग बॉस सात में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे।